16 दिसंबर 2014 - 18:31
 तुर्की सीमा से आतंकवादियों की रसद का रास्ता बंद।

सीरिया की सेना ने देश के उत्तरी क्षेत्र अलमलाह को आतंकवादियों से आज़ाद करा कर तुर्की से तकफीरी आतंकवादियों की रसद का रास्ता बंद कर दिया है।

सीरिया की सेना ने देश के उत्तरी क्षेत्र अलमलाह को आतंकवादियों से आज़ाद करा कर तुर्की से तकफीरी आतंकवादियों की रसद का रास्ता बंद कर दिया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने उत्तरी क्षेत्र हलब में मलाह और हंदरात क्षेत्रों को आजाद करके तुर्की से तकफीरियों की आने वाली आपूर्ति के रास्ते बंद कर दिए हैं।
उधर ख़बर है कि दैरुलज़ोर के कबाईलियों ने सेना के समर्थन की घोषणा करके तकफीरियों से मुकाबला करने पर आमादगी जताई है।
गौरतलब है कि तकफीरी आतंकवादियों ने इस क्षेत्र के सैकड़ों कबाईलियों का नरसंहार किया है। प्रमाणित सूत्रों के अनुसार सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि के उपाध्यक्ष ने सीरिया के उप विदेश मंत्री से मुलाकात करके हलब में झड़पें रुकवाने के बारे में बातचीत की है।